परीक्षक होम पृष्ठ 

सिबटैक (CIBTAC), सौँदर्य- एवं पूर्णतावादी चिकित्सकोँ की योग्यताएं प्रदान करने वाली एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संस्था है। हमारी प्रतिष्ठित योग्यताओं की उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए हमारे सभी पाठ्यक्रमों तथा शिक्षार्थियों की जांच ऐसे बाहरी पेशेवर परीक्षकों द्वारा की जाती है जिनके पास चिकित्सकों तथा लैक्चररों के रूप में कई वर्षों का विस्तृत अनुभव तथा ज्ञान होता है।

सिबटैक अंतर्राष्ट्रीय परीक्षक की भूमिका केवल शिक्षार्थियों को जांचने की नहीं होती; परीक्षक सिबटैक का एक माननीय प्रतिनिधि भी होता है और परीक्षा बोर्ड के साथ स्कूल अथवा कालिज के निजी संपर्क के रूप में भी काम करता है।

परीक्षक बनने के लिए आपके पास निम्न का होना जरूरी है:

सिबटैक की विषयों की लंबी सूची में से किसी में मान्यता-प्राप्त तथा उचित योग्यताएं

पढ़ाने में मान्यता-प्राप्त योग्यता तथा पढ़ाने तथा परीक्षा लेने या मूल्यांकन करने का अनुभव

कम से कम पांच वर्ष का व्यापारिक अनुभव

संचार एवं आई टी में निपुणता का अच्छा स्तर

 

परीक्षक बनने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए +44 (0) 1452 623114 पर संपर्क करें

क्या आप पहले से ही परीक्षक हैं? हमारे परीक्षकों संबंधित जानकारी क्षेत्र में जाने के लिए लौग-इन करें >