शिक्षार्थी होम पृष्ठ

सिबटैक में हम सौंदर्य, शरीर, स्पोर्टस तथा पूर्णतावादी चिकित्सा में बहुत सारी अंतर्राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त योग्यताओँ के लिए शिक्षा देते हैं। इसके अतिरिक्त हमारी शिक्षा में स्पा, मेक-अप तथा नाखून भी शामिल हैं तथा परीक्षाएं बहुत सी विभिन्न प्रकार की भाषाओं में होती हैँ। हम एक बड़े भूगोलीय क्षेत्र में शिक्षा के अवसर देते हैं तथा उत्कृष्टता के ऐसे मानकों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं जिन्हें विश्व भर में मान्यता प्राप्त है।  सिबटैक के शिक्षा संस्थान सीखने, आगे बढ़ने तथा विविधता सीखने का अवसर देते हैं। वे शिक्षार्थिओं के लिए सुरक्षित तथा पढ़ाई में सहायक वातावरण तैयार करते हैं तथा उनके लिए श्रेष्ठ सुविधाएं तथा साधन सुनिश्चित करते हैं ताकि शिक्षार्थी अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सकें।

हमारे पाठ्यक्रम

आपके द्वारा चुने गए शिक्षा के क्षेत्र में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक निपुणता में उच्चतम स्तरों की प्राप्ति के लिए हमने हर पाठ्यक्रम को अलग अलग तैयार किया है जिससे आपको अंतर्राष्टीय मान्यता वाली पेशेवर योग्यता प्राप्त हो सके।  हर पाठ्यक्रम में आपको दी जाने वाले सैद्धांतिक ज्ञान तथा व्यावहारिक कलाओं का विस्तृत वर्णन है तथा आपके लिए शिक्षा के अनिवार्य न्यूनतम घंटे भी दर्जित हैं। हर कोर्स के अंत में सैद्धांतिक ज्ञान तथा व्यावहारिक कुशलता की परीक्षा होती है जिसमें शिक्षा के दौरान आपके द्वारा प्राप्त किए गए ज्ञान तथा कलाओं की जांच की जाती है।

 

हमारे पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें >

पाठ्यक्रम अभी ढूंढें >

शिक्षा संस्थान अभी ढूंढें >